
24 दिसम्बर को होगा “एक शाम-राष्ट्र के नाम” में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महोत्सव 2022″ में कार्यक्रम “एक शाम-राष्ट्र के नाम” का भव्य आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कृष्णाँजलि नाट्यशाला में दिनांक 24 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार को सायं 7:00 बजे से होगा।कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय कवि वेद प्रकाश ‘मणि’ (एडवोकेट) ने बताया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) सुधीर कुमार प्रभारित्व में गत वर्षों की भाँति अपार सफलता के साथ संस्कार, कला, साहित्य संगम देशभक्ति भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम “एक शाम राष्ट्र के नाम” के पंचम आयोजन में सांस्कृतिक संग राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कृष्णाँजलि नाट्यशाला में किया जायेगा ! जिसमें बाल प्रतिभाओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कवियों का काव्य पाठ भी होगा एवं समाजसेवियों तथा विशिष्टजनों को विभिन्न क्षेत्रों में स्वअर्जित उपलब्धियों के लिए ‘राष्ट्र गौरव’ से अलंकृत किया जायेगा !