
मानदेय मांगो को लेकर ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को शोपा ज्ञापन।
-4 वर्षो से नही दिया जा रहा मानदेय:-मोहित गुप्ता
एटा,
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी संघ ने अवशेष कार्यों के भुगतान नियोजित करने के आदेशों के संबंध में आज जिला अधिकारी एटा को संबोधित ज्ञापन श्रीमान उप जिला अधिकारी एटा श्री वेद प्रिय राय को सौंपा। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि 15 नवंबर से इको गार्डन लखनऊ में 4 वर्षों से शेष मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर धरना जारी है ।मोहित गुप्ता ने आगे बोलते हुए कहा कि दिनांक 11अक्टूबर 2017 में ₹10000 प्रत्येक ग्राम पंचायत ओडीएफ होने पर प्रोत्साहन राशि मिलनी थी ।उसे भी भुगतान करवाने तथा ₹150 प्रति शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान करवाने की कृपा करें। इन मांगों को लेकर मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश ने दिनांक 11 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर स्वच्छता ग्राहीयों के अवशेष भुगतान को किया जाएका आदेश दिया गया, इसके बावजूद भी आज तक अवशेष भुगतान नहीं किया गया है।अवशेष भुगतान की मांगों को लेकर एटा में जिलाधिकारी को संबोधित जिला पंचायत राज अधिकारी को संबोधित, मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन स्वच्छता ग्राही कर्मचारी संघ ने उपजिलाधिकारी वेद प्रिय राय को सौंपा है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ,उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह ,धर्मवीर सिंह, चौहान विजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अमित दुबेदी, विपिन सविता, संजीव कुमार ,रीना, अभय प्रताप सिंह ,वेद प्रकाश सवितानंदन सिंह, योगेंद्र सिंह ,पुष्पेंद्र कुमार ,संतराम दिवाकर, सचिन कुमार ,प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्ट:-देवेंद्र लोधी