एटा सदर तहसील में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की अति आवश्यक बैठक होगी

एटा। कल दिनांक 23 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से एटा सदर तहसील मैं अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया जा रहा है उक्त बैठक में 10 जनवरी 2022 को एटा में किसान महापंचायत कर एटा से लखनऊ को शुरू की जा रही पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी तथा उक्त बैठक में सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रदेश व्यापी मुद्दों को तैयार कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी एटा के माध्यम से भेजा जाएगा तथा 25 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से मिरहची थाने पर प्रस्तावित पंचायत को सफल बनाने की भी रणनीति तैयार की जाएगी उक्त थाने पर प्रस्तावित पंचायत में थाना क्षेत्र के वह सभी किसान मजदूरो की लगभग 1 से 2 महीने पुरानी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है वह अपनी समस्याओं को लेकर सदर तहसील में आकर उपरोक्त बैठक में नोट करा सकते हैं साथ ही अपने साक्ष्य एवं सहयोगियों के साथ 25 दिसंबर को 11 बजे मिरहची थाना पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने में संगठन का तन मन धन से सहयोग करें सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से पुनः अपील की जाती है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए कल की महत्वपूर्ण बैठक में प्रातः 10:00 बजे तक एटा सदर तहसील में पहुंचने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks