भाजपा घटकदल मानव हित पार्टी का गुरूवार को समपन्न होगा स्थापना दिवस सम्मेलन

एटा ! उत्तर प्रदेश में भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा घटक दल मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्ण गोपाल सिहं कश्यप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी मानव हित पार्टी भाजपा के घटक दल समन्वय के तहत कल (आज 23 दिसम्बर 2021) को स्थानीय रेलवे रोड स्थिति अतिथि निवास में अपना विशाल स्थापना दिवस सम्मेलन करने जा रही है ! जिसमें हजारों की संख्या में मानव हित पार्टी एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे ! मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्ण गोपाल कश्यप ने आगे बताया कि हमारा लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना ताकि आने वाले समय में दबे कुचले लोगों व किसान, नौजवान, व्यापारियों के साथ ही पिछड़े वर्ग की अतयंत पिछडी जाति कश्यप निषाद भर राजभर प्रजापति आदि को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल सके !