इगलास रैली की तैयारियों में जुटे नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

इगलास रैली की तैयारियों में जुटे नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन कस्बा में मंडी रोड पर 23 दिसंबर को किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर दोनों पार्टियों के नेता तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं। विशाल रैली को रालोद मुखिया जयंत चौधरी व सपा मुखिया अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। 150 बीघा में बनाए गए कार्यक्रम स्थल को नेताओं ने पूरी तरह से होर्डिंग से पाट दिया है। मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार कटियार, सीओ अशोक कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत सुदामा प्रसाद के मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह से रैली के संबंध में जानकारी दी। वहीं, एमएलसी संजय लाठर, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सागवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चाहर, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर मंथन किया। इस मौके पर नबाब सिंह छौंकर, सुरेंद्र सिंह, संजीव सूर्यवंशी, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष सुंदर सिंह, प्रेम सिंह जाटव, महेंद्र माहौर, ऋषिपाल सिंह आदि थे। सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने रैली स्थल का भ्रमण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश सचिव रामकुमार नागर, वीरेंद्र जर्राही, अहमद सईद सिद्दीकी, अर्जुन ठाकुर, प्रवीन चौधरी, शाहबुद्दीन आदि थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks