
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा दिनांक 21.12.2021 को 02 वारन्टी अभियुक्त 1. शैलेंद्र पुत्र सूरजपाल निवासी नगला टिकैत थाना सकरौली एटा, 2. बलवीर पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- शैलेंद्र पुत्र सूरजपाल निवासी नगला टिकैत थाना सकरौली एटा।
- बलवीर पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त।