मैनपुरी के बाद एटा में उमड़ा सपाईयों का सैलाब

एटा । मैनपुरी के बाद एटा की ओर बड़ती सपा की विजय यात्रा में सपाईयों का उमड़ा सैलाब, जोश एवं उत्साह ऐसा कि मैनपुरी जनसभा के बाद एटा जनसभा स्थल भीड़ से उफान मार उठा है । सापाईयों के सैलाब को देख पुलिस के सुरक्षा इंतजाम कमजोर नजर आ रहे हैं । फिलहाल कई सीओ और थानाप्रभारी सहित भारी पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे हैं जबकि एएसपी स्वयं सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखें हैं ।