सपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के कद्दावर कार्यकर्ताओं को सोंपी सगंठन की कमान ,एटा नगर पर सरफराज अहमद को बनाया अध्यक्ष
–
एटा ! प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एमएलसी द्वारा जिले के संघर्षशील कद्दावर कार्यकर्ताओं को सगंठन में अहम पदों की जिम्मेदारी देकर सभी वर्ग व जातियों में समन्वय बनाते हुए आने वाले जिला पंचायत के चुनावों को फतह करने के लिए अभी से मैदाने ए जगं में उतरने के निर्देश दिये हैं ! आज शनिवार को उक्त सन्दर्भ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वहीद महमूद जुबैरी उर्फ परवेज जुबैरी ने अपनी कैबिनेट की घोषणा करते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर रणजीत सिहं यादव, राजेश गुप्ता, तहसीलदार सिंह बघेल, सुनील यादव, राकेश यादव, राजू यादव को मनोनीत किया गया है तो वहीं जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति के अतिरिक्त जिला सचिव के पद पर राजाराम यादव, रमेश राजपूत, शकील बेग, अनिल यादव प्रधान, अवनीश यादव, वेद यादव, श्रवण चतुर्वेदी, देवेन्द्र कश्यप, जाकिर अली खां एड0, क्रपाशकंर सविता पहलवान को मनोनीत किया गया है !इसी के साथ जिला कार्यकारिणी में तैतींस कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है ! सपा के जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति के अनुसार एटा नगर अध्यक्ष पद पर सरफराज अहमद बबलू टेन्ट को मनोनीत करते हुए जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र में क्रमशः अलीगंज विधान सभा अध्यक्ष पद पर उपेन्द्र सिहं पाल एड0 , एटा सदर विधान सभा अध्यक्ष पद पर विनोद यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत ,मारहरा विधान सभा अध्यक्ष पद पर अमर सिंह वर्मा व जलेसर विधान सभा अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिहं यादव को कमान सोंपी गई है ! सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने पार्टी की प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जिला स्तरीय फ्रटंल सगंठनों के अध्यक्षों की भी घोषणा करते हुए जिला महिला सभा में अध्यक्ष पद पर श्रीमती राजकुमारी धनगर, जिला व्यापार सभा के अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष पद पर फहीमुद्दीन वारसी ,जिला अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष पद पर आकाश यादव एड0, जिला मजदूर सभा के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार प्रेमी, जिला शिक्षक सभा के अध्यक्ष पद पर सत्यवीर सिहं दिवाकर, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव , जिला अनुसचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ मे अध्यक्ष पद पर अनिल सागर, जिला पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर शिवराज सिहं कश्यप व जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर फौजी सर्वेन्द्र सिहं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है !