
सपा से पचास से अधिक दावेदारओं ने ठोकी टिकट को दावेदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सातों विधानसभा सीट पर सपा की कमान किसके हाथ में होगी यह समय बताएगा है। लेकिन दावेदार पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वह क्षेत्र में लगातार भ्रमण, सभाएं और तमाम कार्यक्रम कर खुद को मजबूद करते में जुटे हैं। सत्ताधारी दल के विपक्ष की भूमिका में सपा से लगभग पचास से अधिक ने सातों सीटों से दावेदारी की है। सात सीटो में दो से तीन रालोद के खाते में भी जा सकती है। रालोद सपा गठबंधन से कुछ दावेदारों को समझौता भी करना पड़ेगा। क्षेत्रों में अपनी दावेदारी मजबूत करने को दावेदार होर्डिंग-फ्लैक्स की राजनीति जबरदस्त तरीके से कर रहे है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक खंभे, दीवारों और घरों पर बैनर व पोस्टर टंगे मिल जाते है। यहीं नहीं गांव की दीवारों को भी रंगीन कर नाम लिखना शुरू कर दिया है। युवाओं को ज्यादा तरजीह देने वाली सपा तजुर्बेकार नेताओं के साथ महिलाओं को भी मौका दे सकती है।
किस सीट से कौन दोवदार
विस क्षेत्र शहर : जफर आलम,अतीत अग्रवाल व मो. नाजिम
विस क्षेत्र कोल : सलमान शाहिद, अज्जू इस्हाक, ख्वाजा हसन जिब्रान, शान मियां,हाजी जमीरुल्ला खां, सलमान शाहिद, अज्जू इस्हाक, ख्वाजा हसन जिब्रान, शान मियां, मो. सगीर अहमद, राहुल शर्मा, मो. आरिफ, मो. उस्मान, शान मोहम्मद, पूरनमल प्रजापति, अहमद सईद सिद्दीकी।
विस क्षेत्र अतरौली : वीरेश यादव, गिरीश यादव, अशोक यादव, प्रेम श्री देवी, रामवीर सिंह यादव, गिरेंद सिंह यादव, डीआर यादव, राजपाल यादव, गुड्डा यादव,।
विस क्षेत्र छर्रा : ठाकुर राकेश सिंह, ठाकुर तेजवीर सिंह, लक्ष्मी धनगर, नरेंद्र सोलंकी, शिशपाल सिंह यादव, राजेश यादव, कुवंर सिंह बघेल, बबलू होल्कर, दीपक बघेल, जय प्रकाश पाल, दिनेश लोधी।
विस क्षेत्र बरौली : इंद्रदेव चौहान, कुनाल सारस्वत, रत्नाकर पांडेय, कासिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई।
विस क्षेत्र खैर : प्रशांत बाल्मीकि, धारा सिंह सूर्यवंशी, चंद्रवती देवी, विकास कुंडिया।
विस क्षेत्र इगलास : पप्पू प्रधान, पूजा गौतम, सीपी सिंह।
इसके अलावा कई लोग तिकीटमैन अनदर खाने लगे हुए है।