प्रभु यीशु के जन्मदिन से पूर्व बिखरे खुशियों के रंग – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रभु यीशु के जन्मदिन से पूर्व बिखरे खुशियों के रंग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ इस धरती पर अवतरित होकर प्रभु यीशु मसीह ने सिर्फ और सिर्फ मानवता की भलाई का काम किया, इतना ही नहीं उन्होंने त्याग तपस्या कुर्बानी की मिसाल कायम की तो वहीं प्रभु ईसा मसीह ने प्रेम और मुहब्बत के साथ साथ भाईचारे का संदेश दिया था। ये बातें कांग्रेस नेता विंसेंट जोयल ने क्रिसमस ट्री के बर्थ डे के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहीं। आपको बता दें कि 25 दिसम्बर को देश औऱ दुनिया में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है और उनके जन्मदिन की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए मसीही समाज के लोग कई दिन पूर्व से तैयारियां करना शुरू कर देते हैं जबकि इसी श्रंखला में पिछले दिवस जिलाधिकारी आवास के निकट चर्च कम्पाउंड पर राजीव गांधी कम्प्यूटर साक्षरता मिशन के कार्यालय पर संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का संचालन विंसेंट जोयल ने किया जबकि आयोजन में उपस्थित फरिया नाज़िम ने क्रिसमस के त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला।जबकि पूर्व विधायक विवेक बंसल ने यहां कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के बच्चों को उपहार बांटे और कहा कि वे स्वयं क्रिसमस का वर्ष भर इंतजार करते हैं। इस दौरान चर्च के फादर लॉरेंस दास ने प्रभु यीशु मसीह का संदेश दिया और कहा कि इसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान यहां कांग्रेस नेत्री लीना कुमार ने प्रभु यीशु मसीह को मानवता का पुजारी बताया औऱ विंसेंट जोयल ने कहा कि वास्तव में ये त्यौहार हमें खुशियां व उपहारों के आदान प्रदान की शिक्षा देता है। इस दौरान बड़े दिन से पहले क्रिसमस ट्री का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में यहां आशीष जोशी, सोहेल,प्रभाव सिंह, मोहित सिंह, मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद अज़हान, अभिषेक सिंह, राजेंद्र मैसी, समीर और इंदर समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks