
एटा- सदर की विधानसभा सीट से सपा के सभी आवेदकों में सबसे ऊपर जुगेन्द्र सिंह यादव।
बिपक्ष का सामना करने का रखते हैं हौसला।
भाजपा की कुनीतियों के कर्ज को व्याज सहित चुकता करने की रखते हैं क्षमता जुगेन्द्र सिह समर्थकों का दावा। अबकी बार -एक लाख पार।
एटा विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने को कमर कस ली है। साथ ही पार्टी से सिंबल मिलने को भी जी तोड कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा की कुनीतियों का डँटकर मुकाबला करके मुँहतोड़ जवाब देने की यदि क्षमता है तो वह सिर्फ सपा के पूर्व प्रत्याशी जुगेन्द्र सिंह यादव में है। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूँ बल्कि एटा सदर विधानसभा क्षेत्र मैं आने वाले मतदाता कह रहे हैं। एटा शहर के अलावा भगीपुर, गंगनपुर,निधौली खुर्द,फफोतू,सिंह पुर,चुरैथा,खुसालगढ,रिजोर,सकीट,टीकमपुर बनदल,क्षेत्र सहित मलावन,सोन्सा,छछैना,बागबाला के दर्जनो गाँव सहित लगभग 72 गांव के ग्रामीणों का मन टटोलने पर पता चला। इन ग्रामीणों मे अधिकांश लोगों का कहना था।कि इस बार सपा जुगेंद्र सिंह यादव को प्रत्याशी बनाऐ। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया एक लाख बोट लाने की क्षमता यदि सदर सीट पर सपा के किसी प्रत्याशी में है तो वह जुगेन्द्र सिंह यादव में है। कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रथ यात्रा का भी आयोजन है।इसमें सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी दमदारी दिखाने का प्रयास करेंगे।कई ग्राम के ग्राम प्रधानों ने कहा इसबार जुगेन्द्र
सिंह यादव एक लाख पार वोट पा जाएंगे। उन्होंने आंकड़े भी बताऐ कि पूर्व के चुनाव में जुगेन्द्र सिंह यादव लगभग साठ पैसठ हजार वोट लाए थे। उस समय की परिस्थिति में निर्दलीय प्रत्याशी ने करीब बारह हजार बोट का नुकसान कर दिया था। साथ ही दस से पंन्द्रह हजार बोट सपा के असंतुष्टौ द्वारा भाजपा को डलवाने में भी मदद की थी। इस बार ये सभी एकजुट हैं। साथ ही भाजपा की कुनीतियों के कारण भाजपा का परंम्परागत करीब पन्द्रह से बीस हजार बोट भाजपा से दु:खी होकर सपा के पाले में आएगा। इस प्रकार ये आंकड़े सपा के अन्य प्रत्याशी नहीं छू पा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जुगेन्द्र सिंह यादव अबकी बार – एक लाख पार