
एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा टॉप टेन अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 19.12.2021 को सावलत अड्डा थाना सकीट पर गस्त के दौरान एटा के तरफ से आ रहे टॉप टेन अभियुक्त पप्पू उर्फ गुलफान पुत्र मुन्ने खान निवासी मोहल्ला काजी कस्बा सकीट एटा को 18 पौआ देसी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मु0अ0स0 180/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्त का नाम पता-
- पप्पू उर्फ गुलफान पुत्र मुन्ने खान निवासी मोहल्ला काजी कस्बा सकीट एटा
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल-
- का. रामौतार सिंह
- होमगार्ड गोपीचंद्र