संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने की सलाह दी


जनपद एटा। दिनांक 02.12.2021 को थाना बागवाला पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह की उपस्थिति में थाना बागवाला पर बागवाला थाना क्षेत्र के S-10 के सदस्यों व सभ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग आयोजित की गयी थी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी एटा द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों से अपने घरों तथा चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने की सलाह दी गयी थी। जिस पर ग्राम पलरा में ग्राम प्रधान द्वारा व पलरा निवासी जलसिंह पुत्र लज्जाराम द्वारा अपने घर व गली में तथा गांव के चौराहे पर 08 CCTV कैमरे लगवाये गये। इसी क्रम में श्री विजय सिंह व गोला कुँआ चौराहा के आस पास मार्केट के लोगों के सौजन्य से गोलाकुँआ चौराहे पर 04 CCTV कैमरे व श्री कश्मीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गोलाकुआ द्वारा अपने घर पर सुरक्षार्थ CCTV कैमरे लगवाये गये हैं। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के लगने के बाद चोरी/छिनेती/भैंस चोरी जैसे होने वाले अपराधों पर अंकुश लगा है और भविष्य में होने वाली आपराधिक घटनाओं की भी रोकथाम होगी ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks