कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक, एक्टर ने की शिकायत

धीरज ने ट्विटर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लिया है. इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट हाल में ही हैक हुए.

टीवी शो कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर ने खुलासा किया है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट् हैक हो गए थे. धीरज बताया कि इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी की है. कुंडली भाग्य में धीरज लीड कैरेक्टर प्ले करते हैं और करण के तौर पर काफी मशहूर हैं.

क्या बताया एक्टर ने?

धीरज ने ट्विटर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लिया है. इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट हाल में ही हैक हुए. बड़ी मुश्किल के बाद एक्टर ने किसी तरह अपने अकाउंट्स को रिकवर किया है.

पिंकविला की खबर के मुताबिक, इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि अगर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से पिछले कुछ दिनों के भीतर किसी को मैसेज गया हो वो वे उसे इग्नोर करें. उन्होंने कहा कि उनको लेकर किसी तरह का स्क्रीनशॉट भी शेयर हो रहा है तो उस पर भी ध्यान नहीं दें. एक्टर का कहना है कि उनके एक फैन पेज पर इसका असर पड़ा है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks