एएमयू का जेडए डेंटल कालेज दंत चिकित्सा के क्षेत्र का मजबूत केंद्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एएमयू का जेडए डेंटल कालेज दंत चिकित्सा के क्षेत्र का मजबूत केंद्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के डा. जियाउद्दीन अहमद (जेडए) डेंटल कालेज एंड हास्पिटल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कालेज में सिल्वर जुबली एंड एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डेंटल काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. दिब्येंदु मजूमदार ने अपने आनलाइन संबोधन में कहा कि कोई भी संस्थान एक दिन में खड़ा नहीं होता। इसमें समय और सभी का सहयोग लगता है। एएमयू का जेडए डेंटल कालेज दंत चिकित्सा के क्षेत्र का मजबूत केंद्र बन गया है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि कालेज ने लंबा सफर तय कर पिछले दो दशकों में देश के प्रमुख संस्थान के रूप में पहचान बनाई है। कुलपति ने महमूदुर रहमान का विशेष उल्लेख करते हुए डेंटल कालेज की स्थापना और विकास में उनके बड़े योगदान के अलावा अन्य पूर्व कुलपतियों, डेंटल कालेज के पूर्व प्राचार्यों और डीन फैकल्टी आफ मेडिसिन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने पूर्व छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि पूर्व छात्र संस्थान के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने डेंटल कालेज परिसर में स्मारक का अनावरण व विशेष स्मारिका अक्स का विमोचन भी किया, जो कालेज के 25 गौरवशाली वर्षों का प्रतिबिंब है। विशेष अतिथि नसीम अहमद ने भी आनलाइन संबोधन दिया। करते हुए कहा कि पूर्व छात्र हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं और विश्वविद्यालय की छवि निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इस दौरान प्रो. एसएच हाशमी, प्रो. राकेश भार्गव, प्रो. शाहिद सिद्दीकी, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. एनडी गुप्ता, प्रो. अफशां बे, प्रो. दिव्या संजय शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks