
महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना पिसावा क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर चारा लेने गई महिला के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। विरोध पर आरोपियों ने महिला पर दराती से जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।पिसावा क्षेत्र के एक गांव की महिला गुरुवार शाम करीब तीन बजे खेतों से पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का जितेंद्र उर्फ चुप्पा अपने एक अन्य साथी वहां पर पहुंच गया। आरोपियों ने महिला को बदनीयत से पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म कर डाला। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने दराती से गले पर प्रहार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग गए। काफी देर तक महिला जब घर नहीं पहुंची, तो उसका पति उसे तलाशता हुआ खेतों पर पहुंचा। जहां पर पत्नी लहुलुहान अवस्था में पड़ी मिली और उसे आप बीती घटना के बारे में बताया। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। वही मौके पर स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।