शहर के होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बाल श्रमिकों/भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु भ्रमण


जनपद एटा आज दिनांक 17.12.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन में एवं श्री स्नेहलता अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0 जनपद एटा व श्रीमती कमलेश त्रिवेदी क्षेत्राधिकारी सकीट एटा के मार्गदर्शन में श्री संजीव कुमार चौधरी प्रभारी निरीक्षक ए0एच0टी0यू0 द्वारा अपनी टीम के साथ शहर के होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बाल श्रमिकों/भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु भ्रमण किया गया तथा अलग-अलग स्थानों पर संचालकों को बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति न कराये जाने तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

टीमः-
01- निरीक्षक श्री संजीव कुमार चौधरी ए0एच0टी0यू0
02- है0का0 किशन कुमार
03- का0 सुरेश प्रताप
04- म0का0 भारती
05- म0का0 कल्पना।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks