सर्दी की सर्द रात में चलता धरना प्रशासन ने कराया समाप्त
धरना देते धनगर समाज एवं आशाओं को समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

एटा । सर्दी की सर्द रातों में जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर कई दिनों से चलते दो अलग अलग धरनों को आज जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन देकर समाप्त करा दिया । बतादें कि बीते दो पूर्व रात्री के समय धरना स्थल पर सर्दी से ठिठुरते लोगों को आग के सहारे देख मनसुख टाइम्स टीम ने इसकी वास्तविकता उजागर की थी जिसे जनपद के जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लिया और एसडीएम को आश्वासन के बाद धरना समाप्त कराने के निर्देश दिये । नतीजा सीओ नगर व एसडीएम सदर ने धरना स्थल पहुच आंदोलनकारियों को समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया और जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई ।