विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एटा द्वारा गीता जयंती के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया

एटा।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एटा द्वारा गीता जयंती के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आगरा रोड स्थित आशु ट्रेडर्स पर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संयोजक बजरंगदल राकेश त्यागी जी ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को लाखों राम भक्तों ने भारत मां के माथे का कलंक बाबरी ढांचे को ध्वस्त कर एक इतिहास रचा था वह दिन गीता जयंती का दिन था इसीलिए विश्व हिंदू परिषद गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मानती है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि युवाओं को आगे आकर हिंदू धर्म की रक्षा हेतु कार्य करना चाहिए । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि जब जब हिंदू जाति में बटा है तब तक हिंदू कटा है उन्होंने कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल की घटनाओं का उदाहरण देते हुए समझाया कि हिंदुओं को एकजुट रहने की बहुत आवश्यकता है अतः जिस प्रकार कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार हुआ उस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी लोग सजग रहें। कार्यक्रम के आयोजक जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने संगठन केकार्यकर्ताओं से कहाँ बिना त्याग के सफलता नहीं मिलती आज विश्व हिन्दू परिषद जिस मिशन को लेकर आगे चल रहा है जब तक हमारा युवा समय निकालकर धर्म क्षेत्र मैं आगे नहीं आएगा तब तक हम हिंदू राष्ट्र का सपना साकार नहीं कर सकते भगवान राम यदि राज महल ना छोड़ते तो क्या रावण जैसे अत्याचारी से समाज को मुक्ति मिलती इस अवसर पर जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी श्रीमती निशा चौहान सुधीर राघव जिला संयोजक बजरंग दल पवन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख हरीश प्रताप सिंह नगर मंत्री विजय गुप्ता नवीन कुमार उज्जवल पुंडीर बॉबी गुप्ता विप्लव तिवारी मुकेश पाठक आदेश कुमार लोकपाल सिंह शिशुपाल सिंह श्रीमती मीनू वार्ष्णेय माधवी उपाध्याय अनुज दिक्षित निखिल भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks