50 लीटर अवैध कच्ची शराब यूरिया मिश्रित एवं शराब बनाने वाले उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार

एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा ,50 लीटर अवैध कच्ची शराब यूरिया मिश्रित एवं शराब बनाने वाले उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार तथा 4000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने की उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.12.2021 को थाना जैथरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि पांच व्यक्ति कस्तूरपुरा के जंगल काली नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब बना रहे है। इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच दबिश देकर एक अभियुक्त को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने की उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 4000 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है। अन्य चार अभियुक्त नदी में कूदकर भाग जाने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास भी किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
(1) रजनेश पुत्र रनवीर सिंह निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी

फरार अभियुक्तों का नाम व पता।
(1) राजू पुत्र नेकराम निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
(2) मारुति पुत्र नेत्रपाल निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
(3) धर्मेन्द्र पुत्र मदनपाल निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
(4) टिंकू पुत्र रनवीर सिंह निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।

बरामदगी का विवरण

  1. 50 लीटर कच्ची शराब यूरिया मिश्रित
  2. कच्ची शराब बनाने वाले उपकरण
  3. 4000 लीटर लहन नष्ट मौके पर नष्ट किया गया।

अभियुक्त रजनेश पुत्र रनवीर सिंह निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी (गिरफ्तार) का अपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0- 361/2016 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना कुरावली जिला मैनपुरी
02- मु0अ0सं0- 403/2018 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 272 भादवि थाना कुरावली जिला मैनपुरी
03- मु0अ0सं0- 432/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना एलाऊ जिला मैनपुरी

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 चरन सिंह

  1. हे.का. 97 भूपेन्द्र सिंह
    3.का0 443 जयवीर सिंह
  2. का0 931 सौरभ तोमर
  3. का0 561 हेमन्त सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks