*एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को प्लास्टिक की कट्टी में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.06.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त भँवरपाल पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित के0डी0एम0एस0 इंटर कालेज के गेट के पास से सुबह समय करीब 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
1. भँवरपाल पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
*बरामदगी का विवरण:-*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मय कैन
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1. उपनिरीक्षक गेंदालाल
2. का0 814 विजय सिंह
3. का0 1169 अशोक कुमार
4. का0 1166 महेन्द्र सिंह