गांधीपार्क पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*#Aligarh….*
*गांधीपार्क पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़*


*छह अभियुक्त किए गिरफ्तार,2 लोग फरार*
थाना गांधी पार्क क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान पर छापामार कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया।छह लोगों को तमंचा बनाते दबोचा। एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने बताया कि गांधीपार्क थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार धामा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिस पर पुलिस बल के साथ बाबा कॉलोनी में महावीर के घर पर छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से तमंचे बनाते हुए 6 लोगों को धर दबोचा।2 लोग फरार हो जाने में सफल रहे।मौके से 9 तमंचे,एक 32 बोर की पिस्टल, तेरह नाल 315 बोर, 103 नाल 32 बोर भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।मौके से गिरफ्तार किए गए संजय व सुभाष तमंचा पिस्टल बनाने का कार्य करते हैं।कालीचरण मूर्तियों की ढलाई की आड़ में तमंचे व पिस्टल की बॉडी की ढलाई करता है।राहुल और शिवम पूरे कार्य में मदद करते हैं।वहीं ताहिर उर्फ बब्बू तमंचे की सप्लाई करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 8 से 10 हजार रुपये में पिस्टल और 1 हजार रुपये में तमंचे की बिक्री करते हैं।अभी तक आरोपी पांच से छह हजार तमंचों ,पिस्टल की बिक्री कर चुके हैं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका गैंग मध्य प्रदेश, दिल्ली, आसपास के जनपदों में तमंचे व पिस्टल की सप्लाई करते हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks