बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी काम-काज नहीं होगा। दरअसल, देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूएफबीयू ने हड़ताल करने का एलान किया है। गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं। इस हड़ताल से लोगों को खासी तकलीफ होने वाली है। जबकि, देश भर में 16,17 और 19 दिसंबर को बैंक बंद हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks