नगर निगम अफसरों को पता ही नहीं शहर में कितने लगे हुए है स्मृति द्वार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम अफसरों को पता ही नहीं शहर में कितने लगे हुए है स्मृति द्वार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम की सीमा में तमाम स्मृति द्वार तिराहे, चौराहों पर लग चुके हैं। लेकिन, नगर निगम अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। आरटीआइ के जवाब में नगर निगम से लिखकर तो कुछ ऐसा ही दिया गया है।स्मृति द्वार संबंधित मांगी गई जानकारी पर बताया कि स्मृति द्वार जिला ग्राम्य विकास अधिकरण द्वारा स्थापित कराए गए हैं। इस संबंध में जानकारी इसी विभाग से दी जाएगी।दरअसल, शहर में विधायकों द्वारा लगवाए गए स्मृति द्वार के संबंध में संजीव कौशिक ने आरटीआइ के तहत नगर निगम से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। पूछा, नगर निगम अलीगढ़ के सीमांतर्गत स्मृति द्वार (गेट) स्थापित कराने के लिए एक जनवरी 2018 से प्राप्त आवेदनों की संख्या बताएं, साथ ही विभागीय अभिलेखों के अनुसार प्रणामिक प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं। संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई विभागीय कार्रवाई के प्रपत्रों की प्रामाणिक प्रतिलिपि भी मांगी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग द्वारा जारी कि गई एलओसी की प्रामाणिक प्रतिलिपि उपलब्ध कराने को कहा। एक जनवरी 2018 से 30 सितंबर 2021 के मध्य नगर निगम की सीमा में स्थापित किए गए स्मृति द्वार की संख्या व स्थान की जानकारी मांगी। स्मृति द्वार स्थापित करने के लिए जारी शासनादेश, विभागीय आदेश की प्रामाणिक प्रतिलिपि व नियमावली उपलब्ध कराने काे कहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks