सावधान:यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले हो जाएं सावधान, गति सीमा में किया बदलाव – रिपोर्ट निशाकान्त शर्मा

सावधान:यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले हो जाएं सावधान, गति सीमा में किया बदलाव – रिपोर्ट निशाकान्त शर्मा
यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन मालिक सावधान हो जाएं। एक्सप्रेसवे पर आज से गति सीमा के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। बढ़ते हादसों की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया है, जिसके लिए जेपी इंफ्राटेक को आदेश दिए हैं।आगामी दो महीने तक यमुना एक्सप्रेसवे पर नई निर्धारित गति सीमा से ही वाहन चलाने की अनुमति होगी।सर्दी से घिरे और कोहरे से ढंकते जा रहे उत्तर भारत के हालात को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ‘कॉशन’ लगा दिया है। 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे से यात्रा करने वाले हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 से घटकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। 15 फरवरी तक यह गति प्रतिबंध लागू रहेंगे।यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि अब हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चल सकेंगे। वहीं, भारी वाहन 80 से घटकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। दरअसल, सर्दी आते ही सुबह और शाम को कोहरा और धुंध छाने लगती है। कोहरे के बीच वाहनों की स्पीड कई बार हादसों का कारण बन जाती है। इन हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने वाहनों की रफ्तार कम करने का फैसला लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks