एसएसपी बोले सभी आपरेशनों में लाएं तेजी, अपराधाें पर लगाएं लगाम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एसएसपी बोले सभी आपरेशनों में लाएं तेजी, अपराधाें पर लगाएं लगाम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार रात को अपराध गोष्ठी में जिलेभर के थानेदारों के पेंच कसे। कहा कि जिले में चलाए जा रहे सभी आपरेशनों में तेजी लाएं। गली-मोहल्लों में होने वाली जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। साथ ही एंटी क्राइम हेल्पलाइन 9454402817 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाएं। साथ ही चुनाव को लेकर अलर्ट हो जाने को कहते हुए गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में यह आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पहली अपराध गोष्ठी थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शस्त्र सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करने व वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कहा कि शस्त्र सत्यापन में नाम, पता तस्दीक न होने पर निलंबन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके अलावा जिले के अंदर गुंडा एक्ट के तहत किए गए जिला बदर अपराधियों के पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने, शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से आक्रामक कार्रवाई करके गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकृत व हिस्ट्रीशीट पंजीकरण करने, आपरेशन प्रहार के तहत पुरस्कार घोषित व गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने, आपरेशन पहचान के तहत जिले के अपराधियों का सत्यापन करने, सभी थाना प्रभारियों को थाना-परिसर के साफ-स्वच्छ रखने, पुलिस कर्मियों में अनुशासन व उनके कल्याण के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। ये भी कहा कि बीमार पुलिसकर्मियों के चिकित्सा-प्रतिपूर्ति को तत्काल अवमुक्त किया जाए और उनका हालचाल लेकर मदद की जाए। अभियोजन अधिकारी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विधिक सलाह लेकर गुणवत्तापूर्णक विवेचना करने के साथ लोगों की शिकायत का त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण, बेहतर सुनवाई, यातायात प्रबंधन पर जोर दिया। इस दौरान एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम रजनी, एएसपी मनीष शांडिल्य व सभी सीओ मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks