
एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया लोहे का गाटर बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.12.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरामपुर में सटरिंग की दुकान से एक लोहे का गाटर चोरी करके ले जा रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-
1.विजयपाल पुत्र रामनरेश
- प्रदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार
- धर्मेन्द्र पुत्र रामलड़ैते समस्त निवासीगण थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगी-
एक लोहे का गाटर
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0- 435/2021 धारा 379/411 आईपीसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन)
- है0 का० लोकेन्द्र