लखनऊ सूत्रों के हवाले से ख़बर
पिछले लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का प्रयोग योगी सरकार भी आजमा सकती है।
प्रदेश के 2.42 करोड़ से ज्यादा किसानों को राज्य के खजाने से भी नकद धनराशि देने का प्रस्ताव है।
सूत्रों के मुताबिक 3600 रुपये से 6000 रुपये प्रति वर्ष का प्रस्ताव है।
कितनी राशि तय की जाए, इसका निर्णय होना बाकी है।
इस पर आखिरी फैसला 16 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में होने की संभावना है।
16 को कैबिनेट बैठक लखनऊ में होगी, अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए होगी 16 दिसंबर को बैठक