एटा
*दुष्कर्म के मामले में फर्जी नाम से गया था जेल*
*पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा*
◾अवागढ़ क्षेत्र में बीते 24 अगस्त 2019 की रात एक 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़े जाने पर फर्जी नाम, पते से जेल चला गया
◾मामले की जानकारी होने पर अवागढ़ थाना प्रभारी ने आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है
अवागढ़ थाना प्रभारी केन्द्र कुमार बालियान के अनुसार, क्षेत्र में बीते 24 अगस्त 2019 को एक 10 वर्षीय बालिका को घर से उठाकर ले जाकर मंदिर में दुष्कर्म किया गया था। मामले की अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।
◾मामले की छानबीन के लिए पुलिस सर्विलांस टीम का सहारा लेने पर टीम ने घटना की अवधि में इस क्षेत्र में 246 मोबाइल नंबर सक्रिय पाये। जब इनको और खंगाला गया तो 6 मोबाइल ऐसे निकले जो संदेह के घेरे में थे। इनमें भी बाद में 2 मुख्य संदिग्ध रह गये।
◾इनमें में एक आरोपित आरिफ का भी था।
इसकी छानबीन किये जाने पर आरोपित आरिफ पुत्र चांदखां निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज, इसरार पुत्र रहमान निवासी धोर्रा थाना एत्मात्पुर आगरा तथा कलुआ पुत्र मुन्नाखां निवासी भण्डारगढ़ी थाना बरहन, आगरा को फरिहा मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया था।
◾थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित शहजाद उर्फ सजाद पुत्र बुद्धा उर्फ लश्करी निवासी खरगा थाना एत्मादपुर का रहनेवाला था। किन्तु यह अपना नाम इसरार पुत्र रहमान निवासी धौर्रा थाना एत्मादपुर, आगरा बताकर जेल चला गया।
◾चूंकि आरोपित शातिर पशुचोर है अतः इस पर और भी मामले दर्ज थे अतः अन्य जिलों की पुलिस भी इसकी खोज कर रही थी। ऐसी ही एक जांच में आगरा के कागारौल थाना प्रभारी को ज्ञात हुआ कि जिस शहजाद की वे जांच कर रहे हैं, वह अवागढ़ के एक दुष्कर्म के मामले में एटा जेल में निरूद्ध है। इस पर एटा आकर जांच करने पर आरोपित का राज