एटा ब्रेकिंग

एटा कोतवाली नगर के अंतर्गत लगने वाली रोडवेज बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के निधौली कलां रोड पर सिंधी कॉलोनी के सामने पीछे से आ रहे कैंटर की टक्कर से कॉन्वेंट में पढ़ने वाली उम्र लगभग 8 या 9 साल की मासूम छात्रा की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक छात्रा अपने भाई के साथ बाइक पर कान्वेंट स्कूल से पेपर देकर वापस अपने घर निधौली रोड से होते हुए सिंधी कॉलोनी की तरफ ही बाइक पर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रही तेज गति से कैंटर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर जिसमें मौके पर ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से पता करने पर जानकारी हुई कि मृतक छात्रा गंगा स्वीट्स मिष्ठान वालों की लड़की है..