
नुमाइश में 26 दिसंबर को डांस का धमाल, देशभर से जुटेंगे कलाकार – रिपोर्ट शुभम
अलीगढ़ – इतिहास में पहली बार नेशनल लेवल के डांस टेलेंट शो ‘इंडियन डांस कप’ का ग्रांड फिनाले अलीगढ़ नुमाइश में होने जा रहा है। 26 दिसंबर को नुमाइश में डांस का धमाल मचेगा। देशभर से करीब 300 प्रतिभागियों के इसमें शामिल होने के लिए आडिशन देने की संभावना है। बेस्ट डांसर का चयन करने के लिए निर्णायक मंडल में रियलिटी शो की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। इंडियन डांस कप’ (आइडीसी) डांस टेलेंट शो के संयोजक ललित कुमार ने बताया कि ‘डांस दीवाने-3’ फेम अलीगढ़ के सुल्तान सोहेल खान को समर्पित इस प्रतियोगिता में पंजाब, असम, हैदराबाद, कोलकाता, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मुंबई, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आनलाइन व आफलाइन रजिस्ट्रेशन व आडिशन जारी हैं। अलीगढ़ आडिशन के लिए फार्म छह दिसंबर से होटल धीरज पैलेस मे उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीनियर व जूनियर ग्रुप के विजेताओं को 51 हजार रुपयों की धनराशि व ट्राफी प्रदान की जाएगी।