
जानवरों के हेल्थ चेकअप को लगाया गया शिविर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रामघाट रोड स्थित स्टेडियम के सामने अंतरिक्ष पेट पर जानवरों के हेल्थ चेक अप के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों और पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का निशुल्क उपचार किया गया। हेल्थ शिविर में डॉक्टर विराम ने बताया कि शहर और गलियों में घूमने वाले कुत्ते खतरनाक हो चुके हैं। या कभी भी किसी को भी शिकार बना लेते हैं। ऐसे में अगर इन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया जाए तो काटने पर रेबीज का खतरा नहीं होगा। बताया कि शिविर में लगभग 50 से अधिक गलियों में घूमने वाले कुत्ते को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। इसके साथ ही पालतू कुत्तों और बिल्लियों का भी उपचार किया गया। पालतू जानवरों के विभिन्न बीमारियों का उपचार कर उन्हें दवा भी वितरित किया गया।