
इगलास मंडी रोड पर होगी रालोद व सपा की रैली, स्थान का हुआ चयन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को लेकर रालोद पदाधिकारियों ने रविवार को एक गेस्ट हाउस में बैठक की। रैली में जिले से 300 बस, ट्रैक्टर व कार से लोगों को लेकर आने का दावा किया जा रहा हैं। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने रैली के लिए चंदा में पांच लाख 51 हजार, पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर ने पांच लाख, प्रेम सिंह जाटव ने 1.5 लाख, वीरेंद्र बघेल ने 2.5 लाख रुपये दिए, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सामर्थ के अनुसारा चंदा दिया।बृज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जन्मदिवस पर परिवर्तन रैली के लिए स्थान का चयन हो गया है। रैली इगलास के मंडी रोड पर होगी। देश व प्रदेश के वीआईपी इस रैली में शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव संगठन राजकुमार सांगवान ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी साहब के सभी अनुयाईयों को इस रैली में योगदान देना है। कार्यकर्ताओं के कार्य की समीक्षा होगी। प्रत्येक घर में जाकर लोगों को रैली में पहुंचने के लिए जागरुक करना है। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आव्हान किया। अध्यक्षता उर्मिला सिंह व संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिहं, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, नबाब सिंह, अमित ठेनुआं, प्रेम सिंह, वीरेंद्र बघेल, वीरपाल दिवाकर, रामवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, ओमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, राहुल शर्मा आदि थे।