रेल विस्तार – कल रेल मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।

रेल विस्तार – कल रेल मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।

एटा को कासगंज से जोड़ने की है मांग।
2017 में बजट हो चुका है आवंटित।

एटा 12 दिसंबर। एटा रेल लाइन को कासगंज से जोड़कर विस्तारित किए जाने की मांग को लेकर कल केंद्रीय रेल मंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में मुलाकात कर ज्ञापन सोपेगा। सन 1952 में रेल मंत्री पंडित रोहन लाल चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में एटा को रेल लाइन से जोड़ा गया था और एटा से लेकर टूंडला तक रेल का संचालन प्रारंभ हुआ था मगर आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी एटा रेल लाइन को विस्तारित नहीं किया गया और मात्र एक एटा से टूंडला तक की ट्रेन का ही संचालन हो रहा है जिसके कारण एटा उपेक्षित है और यहां विकास का अभाव है। एटा को कासगंज से जोड़कर विस्तारित किया जाता है तो न सिर्फ यहां बड़ी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होगा बल्कि एटा से दिल्ली और लखनऊ तक यात्री सुविधा भी शुरू होगी जिससे यहां के निवासियों के जीवन में परिवर्तन होने के साथ-साथ अवरूद्ध विकास फिर से पटरी पर चल पड़ेगा।
विस्तार के लिए बनी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कराया बताया कि कल भारत के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से एटा जनपद का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा और रेलवे की वर्तमान स्थिति उनके सामने प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कई दशकों से रेलवे को विस्तारित किए जाने को लेकर समय-समय पर आंदोलन होते रहे हैं जिसका सुखद परिणाम यह निकला है कि रेल मंत्रालय ने बाकायदा इस रेलवे लाइन जिसे एटा से कासगंज को जोड़ा जाना है का सर्वे कराया और अनुमानित बजट प्रस्तावित किया l वर्ष 2017 में बजट का प्रावधान रेल बजट में किया गया किंतु आज तक का बजट निर्गत नहीं किया गया है जिसके कारण रेलवे का विस्तार नहीं किया जा सका है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रघुनंदन ने बताया कि लगभग एक दर्जन संस्थाओं ने मिलकर रेल संघर्ष समिति को निर्मित किया है जिसका प्रतिनिधित्व लक्ष्य सामाजिक संस्था के द्वारा किया जाएगा , जो पूर्व में भी आंदोलन का संचालन करती रही है l इसके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद सेवा समिति एवं जनकल्याण शिक्षण संस्थान के अलावा और भी संस्थाएं आंदोलन करने में अपने अपने तरीके से सहयोग प्रदान करेंगे और 15 तारीख रेल विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks