
घोड़ी बग्गी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अतरौली क्षेत्र के गांव जा खेड़ा निवासी गोलू (19 वर्षीय) पुत्र खेम सिंह घोड़ा बग्गी चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की शाम वह बारात में घोड़ी लेकर जरौली गांव गया था। बरात चढ़ाने के बाद देर रात्रि घोड़ी बग्गी लेकर वापस घर के लिए लौट रहा था, इसी दौरान रायपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने घोड़ी बग्गी में टक्कर मार दी जिसमें गोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बग्गी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना देख रहागीरों ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक की शिनाख्त गोलू के रूप में की। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।