दुल्हन की तरह सजी पौराणिक नगरी, केन्द्रीय मंत्री द्वारा ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ!

दुल्हन की तरह सजी पौराणिक नगरी, केन्द्रीय मंत्री द्वारा ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ!
कासगंज

कासगंज।सोरों शूकरक्षेत्र की पावन स्थली पर आज पौराणिक एवं ऐतिहासिक मेला मार्गशीर्ष का भव्य शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, अर्जुन राम मेघवाल द्वारा हवन पूजन के साथ किया गया! इस अवसर पर नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार तथा गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री उ. प्र.महेश चन्द्र गुप्ता, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे!
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ऐ. के श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, इस अवसर पर एस डी एम कासगंज, ई. ओ. नगर पालिका, सोरों, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, मेला स्थली एवं हर की पौड़ी को दुल्हन की भांति सजाया गया!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks