
अपनी मांगों पर अड़े जूनियर डाक्टर, 14वें दिन भी हडताल जारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल जारी है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर रोज काफी संख्या में मरीज पर्याप्त इलाज न मिलने के चलते मेडिकल कालेज से लौट रहे हैं। वहीं, जूनियर डाक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होतीं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यह तब है जब दिल्ली में जूनियर डाक्टर काम पर लौट आए हैं।एमबीबीएस कर चुके नीट की काउंसलिंग न होने के चलते पिछले चौदह दिन से जूनियर डाक्टर हड़ताल पर हैं। दिल्ली के मेडिकल कालेजों में भी जूनियर डाक्टर हड़ताल पर थे। गुरुवार को उन्होंने हड़ताल वापस ले ली। जेएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर अभी भी हड़ताल पर हैं। आरडीए के सचिव डा. आदिल ने बताया कि हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द हड़ताल खत्म हो, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। लेकिन डाक्टरों की समस्या पर भी ध्यान दिया जाएग। इंतजािमया के सामने हमने मांग रखी है कि अन्य मेडिकल कालेज की तरह एडहाक पर जूनियर डाक्टर रखे जाएं। अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। एएमयू की ओर से यूजीसी को इस संबंध में पत्र जरूर भेज दिया गया है। मांग पूरी होते ही हड़ताल वापस ले ली जाएगी।