विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की लोगों ने की सदस्यता ग्रहण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की लोगों ने की सदस्यता ग्रहण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धौर्रा बाईपास स्थित बूढ़े बाबा की पुलिया के निकट लियाकत अली के गैराज पर हुये कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल का स्वागत समारोह हुआ।इस अवसर पर लगभग 3 दर्जन लोगों ने विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विवेक बंसल ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा कि आज इस बात की काफी आवश्यकता है कि आप लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के साथ हो जाये क्योकि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आप लोगों की लडाई लडने में सक्षम है और लड़ रही है।आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हबीब, ज़ीशान, जुम्मन खाँ, हारून मौहम्मद, रिहान खाँ,यामीन,अदील, शौकीन,रफीक खाँ, साबुददीन,मौ मुजाहिल, मौ मुसाहिद, नवेद खाँ, साजिद, वाजिद, मौ यामीन, मौ आसिफ, बाबू खाँ, फरजाना बेगम आदि प्रमुख थे।इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ क्षेत्रीय कांग्रेस नेता लियाकत अली थे और इसका संचालन साबिर अहमद ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में रूकसाना बेगम, कुतबुददीन कुतुब, अमजद हुसैन, बाबुददीन, जुगुनू, इकबाल, वार्ड अध्यक्ष नादिर आदि थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks