जयमाला के बाद लघुशंका के लिए गये दूल्हे से लूटी चेन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जयमाला के बाद लघुशंका के लिए गये दूल्हे से लूटी चेन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांव बुलाकगढ़ी में बृहस्पतिवार देर रात जयमाला के बाद लघुशंका के लिए गये दूल्हे को गिराकर बदमाश सोने की चेन लूट कर फरार हो गये। दूल्हे के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।बुलाकगढ़ी निवासी अर्जुन सिंह की बेटी आरती की बृहस्पतिवार को शादी थी। बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव पला से हरिश्चंद पुत्र भीकम सिंह बरात लेकर गांव आए थे। देर रात जयमाला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूल्हा हरिश्चंद लघुशंका के लिए खेत में लगे टेंट के पीछे चला गया। तभी बराती घराती बनकर घूम रहे तीन युवकों ने दूल्हे को दबोच लिया। धक्का देकर नीचे गिरा लिया और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। दूल्हे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks