शाेहदों की हरकतों से तंग छात्रा ने टेंपो से लगाई छलांग – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शाेहदों की हरकतों से तंग छात्रा ने टेंपो से लगाई छलांग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार को टेंपो में शोहदे की हरकत से एक छात्रा इतनी सहम गई, कि उसने टेंपो से छलांग दी। इसमें छात्रा के पैरों में चोट आई है। छात्रा का आरोप है कि टेंपो में बैठे लड़के ने छेड़छाड़ की।जबकि चालक ने कहने के बावजूद टेंपो को नहीं रोका। हंगामे के बीच दोनों आरोपित टेंपो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल क्षेत्र की रहने वाली बीएड की छात्रा शुक्रवार सुबह घर से रोरावर क्षेत्र स्थित कालेज के लिए निकली थी। टेंपो में जाने के दौरान चालक व एक लड़का उसमें सवार था। छात्रा के मुताबिक, लड़का काफी देर से शीशे में उसे घूर रहा था। कुछ देर बाद पास में आकर बैठ गया। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया और टेंपो रोकने के लिए कहा तो चालक ने गाने की आवाज बढ़ा दी और टेंपो नहीं रोका। इसी बीच नादा पुल के पास छात्रा टेंपो से कूद गई। इसे देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और टेंपो को घेर लिया। ऐसे में चालक व युवक दोनों भाग निकले। पुलिस ने टेंपो को कब्जे मेें ले लिया। आरोप है कि शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद यह मामला भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के संज्ञान में आया। उन्होंने अफसरों से फोन पर बात की, जिसके बाद शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चालक राकेश व टेंपो में सवार युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks