
जिला पर्यावरण समिति की बैठक 16 दिसम्बर को – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से कलैक्ट्रेट सभागार में आहुत की गयी है। बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एण्ड डिमोलिशन वेस्ट प्रबन्धन समिति, जैव चिकित्सा अपशिष्ट समिति एवं ई-वेस्ट प्रबन्धन समिति के गठन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठन को नामित किया जाएगा। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह बैठक में समस्त सूचनाओं सहित पूर्ण तैयारी के साथ स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।