
मेडिकल कॉलेज में हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जे. एन. मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हडताल जारी रही। जूनियर डॉक्टर्स के हडताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई है। इमरजेंसी पूरी तरह ठप कर दी गई है। स्थिति यह है कि मरीजों को बाहर गेट से ही लौटाया जा रहा है। बता दें कि एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जेआर-वन की काउंसिलिंग न होने से वह प्रमोट नहीं हो पा रहे है। उनका कहना है कि 16 से 20 घंटें तक लगातार काम करना पड रहा है। हर वर्ष जेआर-वन के आने के बाद पहला बैच प्रमोट होकर जेआर-टू में चला जाता है। लेकिन इस बार अभी काउंसिलिंग नहीं हुई है। मामले में न्यायालय से स्टे है। जिसमें कई तारीख लग चुकी है। लेकिन निर्णय नहीं आ सका है। इसको लेकर जूनियर डॉक्टर्स नाराज है। उनका कहना है कि वह दिन रात सेवाएं दे रहे है। जो नियम विरुद्ध है। उनको प्रमोट होकर जेआर-टू में जाना है। लेकिन सरकार की लेटलतीफी के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। कहा कि कई कई घंटें काम करना पड़ रहा है। पिछले शनिवार को जेआर-वन डॉक्टर्स के समर्थन में पूरे आरडीए से जुड़े डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर सामुहिक हडताल शुरू कर दी थी। यह हड़ताल गुरूवार को भी जारी रही। डॉक्टर्स ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। रेजिडेंट्स पहले तो ओपीडी से दूरी बनाकर हड़ताल में शामिल हुए थे, लेकिन अब इसका प्रभाव ट्रामा सेंटर पर कई दिनों से देखना पड़ रहा है। हड़ताली डॉक्टर्स ने ट्रामा सेंटर पूरी तरह ठप कर दिया है। जिसके चलते मरीज काफी परेशान नजर आ रहे है। डॉक्टर्स की हड़ताल से कॉलेज में नए मरीजों के भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। ज्यादा गंभीर मरीज को ही भर्ती किया जा रहा है। वहीं कई ऑपरेशन आगे बढ़ा दिये गये है।