बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना लोधा क्षेत्र के गांव ककोला निवासी ओमप्रकाश (58 वर्षीय) पुत्र प्रसादी लाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था वह गुरुवार की शाम मजदूरी कर साइकिल से वापस घर के लिए लौट रहा था इसी दौरान रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर तेज गति से आती बोलेरो कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में ओमप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पटना होते ही बोलेरो चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना देखी स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया पुलिस बोलेरो चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks