रालोद राष्ट्रीय महासचिव ने टटोली तैयारी की नब्ज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रालोद राष्ट्रीय महासचिव ने टटोली तैयारी की नब्ज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने वरुणालय गेस्ट हाउस में संगठन की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों द्वारा कार्यकारिणी विस्तार न किए जाने पर नारजगी व्यक्त की। नसीहत दी, अगर एक सप्ताह में गठन नहीं किया तो जिम्मेदारी के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता को भी परखा। पूर्व पीएम चौ. चरण ङ्क्षसह की जयंती पर 23 दिसंबर को इगलास में रालोद-सपा की परिवर्तन संकल्प रैली से पहले उन्होंने तैयारी की नब्ज भी टटोली।बाबा हरदेव सिंह ने जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह से संगठन की समीक्षा शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद किया। जिला संयोजक नीरज चौधरी से बूथ स्तर पर गठन की जानकारी ली। खैर, इगलास व बरौली विधानसभा क्षेत्रों पर जोर रहा। ङ्क्षसह ने विकास खंड व न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया। संगठन में महिलाओं की भागेदारी का निर्देश दिया। युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूल ङ्क्षसह धनगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. राजेश तोमर, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणधीर ङ्क्षसह प्रधान व छात्र सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र फौजदार जिला कार्यकारिणी का ब्यौरा नहीं दे सके। इन सभी को एक सप्ताह में कार्यकारिणी गठन कर केंद्रीय कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks