वांछित 01 अभियक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित 01 अभियक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा के ग्राम पुरसारी में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या करने की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः*- दिनाँक 14.11.2021 को वादी श्यामू सिह पुत्र ऋषिपाल सिह निवासी हथौडा खेडा थाना पटियाली कासगंज द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की बहन की शादी दिनांक 8/03/2019 को वृहमवीर उर्फ पिंकू पुत्र विपन सिह निवासी पुरसारी थाना जैथरा जनपद एटा के साथ हिन्दू रीति रिवाज की गयी थी, जिसे उसके ससुरालीजन दहेज को लेकर उसका उत्पीडन करते थे और दिनांक 13.11.2021 को मेरी बहन की उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 522/21 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः*- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थाना जैथरा को निर्देशित किया गया। जिसपर थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.12.2021 को मुकदमा उपरोक्त के आरोपी पति वृहमवीर उर्फ पिंकू को वरना तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

  1. वृहमवीर उर्फ पिंकू पुत्र विपिन सिह नि0 ग्राम पुरसारी थाना जैथरा एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः

  1. उप निरीक्षक यशपाल सिंह
  2. का0 1506 सुधांशू
  3. का0 1323 रजित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks