बैठक कर पैदल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति किसान तैयार करेंगे

डीएपी यूरिया की कालाबाजारी सहित लंबित समस्याओं का निस्तारण सेतु 13 दिसंबर को बैठक कर पैदल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति किसान तैयार करेंगे एटा।आज दिनांक 10.12.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को सौंप कर अवगत कराया कि अखिल भारतीय किसान यूनियन सहित देश के विभिन्न संगठनों के द्वारा 1 वर्ष तक चले आंदोलन के पश्चात भारत सरकार ने सहानुभूति पूर्वक किसानों की मांगों का निस्तारण किया है लेकिन लम्बे समय तक चरणबद्ध तरीके से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चले आंदोलन के पश्चात दुर्भाग्यवश स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों की समस्याओं का निस्तारण जानबूझकर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है तथा डीएपी, यूरिया की भारी कमी के कारण बाजार में व्यापारियों के द्वारा सरेआम लूट की जा रही है जिस कारण किसानों में काफी आक्रोश है पूर्व से ही प्रस्तावित 10 जनवरी 2022 को एटा से लखनऊ पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए 13 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है उक्त बैठक में अब तक दिए गए ज्ञापनों की समीक्षा सहित पैदल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी अब तक जन समस्याओं का समाधान ना होने की वजह से आक्रोशित किसान पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह यादव – अरविंद शाक्य, रवि चौधरी, शिव शंकर फौजी, ज्ञान सिंह शाक्य, वीरपाल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks