अनलॉक वन के अंतर्गत आठ जून से धार्मिक स्थलों के खुलने के साथ मस्जिदें भी खुल जाएंगी। यहां से अजान और नमाज की आवाज सुनाई देने लगेगी। इसे लेकर मुस्लिम समाज में काफी उत्साह है। इसके लिए मस्जिदों एवं दरगाहों पर व्यापक सफाई और सेनीटाइजर आदि शुरू करवा दिया गया है। सफे और कालीन भी हटाए जा रहे हैं।
शिया शहर इमाम मुजफ्फर सुल्तान तुराबी ने कहा सभी धर्म स्थल खुलेंगे। जामिया कदीरिया के प्रिंसिपल मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद इंतेसाब हुसैन कदीरी ने कहा मस्जिद तख्त वाली में सभी तैयारियां जा रहीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार की गाइड लाइन का भी पूरा पालन कराया जाएगा। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहाद अली ने जामा मस्जिद में सफाई आदि का काम आरंभ करा दिया गया है। दरगाह सुल्तान साहब के सज्जादा नशीन अली नईम चिश्ती ने भी दरगाह पर सेनीटाइजर कराने के साथ सफाई शुरू करा दी है। ऑल इंडिया जमीयत एहले सुन्नत के सेक्रेटरी एवं जामिया अकरम उल उलूम के नायब मुफ्ती दानिश कादरी ने धार्मिक स्थल खुलने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने बताया मस्जिद ए गौसे आजम में कालीन हटा दिये गए और हर नमाज से पहले फिनाईल की धुलाई का भी इंतजाम रहेगा। उधर सज्जादा नशीन हयातुनबी खां, शिबली मियां,हाफिज इफ्तेखार हुसैन और सिब्ते नबी ने भी दरगाहों और मस्जिदों में व्यापक सफाई और नियमों का पालन कराने की बात कही है।