एबीएसए एवं नोडल अधिकारी अपने निर्धारित स्थान पर समय हो उपस्थित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एबीएसए एवं नोडल अधिकारी अपने निर्धारित स्थान पर समय हो उपस्थित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने एवं शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी की अभिनव पहल पर 10 दिसम्बर को विशाल मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिसम्बर को प्रातः 7.00 बजे से आयोजित मशाल रैली की शुरुआत जनपद के निर्धारित 9 केंद्रों से होगी। मशाल रैली सायं 7.00 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पर पहुंचेगी। जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत मतदाता जागरूकता से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचक सहभागिता, स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली मशाल रैली को सकुशल, निर्विघ्न एवं त्रृटिरहित सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने विकास खण्ड के नामित शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों को अपने निर्धारित स्थान पर 10 दिसम्बर को प्रातः 06 बजे अपने उपस्थित होना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर न्याय पंचायतवार नामित नोडल अधिकारी भी ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मशाल रैली के मार्ग में जितने भी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ेगें उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प एवं तिरंगा झण्डों के माध्यम से रैली का अभिवादन किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks