
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरक उपलब्धता की दी जानकारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला कृषि अधिकारी डा० रामप्रवेश ने किसान भाइयों को सूचित किया है कि उर्वरक क्रय करने जाते समय अपना आधार कार्ड अवश्य लेकर जायें जिससे कि पी०ओ०एस० मशीन का प्रयोग करते हुऐ उनको उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 12575 मैट्रिक टन यूरिया, उर्वरक उपलब्ध है। बुधवार 08 दिसम्बर को यारा फर्टिलाईजर यूरिया 730 मैट्रिक टन, कानपुर फर्टिलाइर्जस यूरिया 1000 मैट्रिक टन जनपद को प्राप्त हो गया है। एन०एफ०एल० यूरिया 1300 मैट्रिक टन एवं कृभको यूरिया 1700 मैट्रिक टन की रैक 09 दिसम्बर को एवं आईपीएल यूरिया 2650 मैट्रिक टन की रैक 13 दिसम्बर को लगने की संभावना है। डा० रामप्रवेश ने बताया कि जनपद में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लगातार आ रहा है। कृषक भाई अपनी वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें। यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करता है या अन्य कम प्रचलित उर्वरक या अन्य उत्पाद जबदस्ती टैग करता है तो उसकी शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-0571-2742581 पर करें।