चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 सवारों में से 13 की मौत, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोग Mi-सीरीज के हेलिकॉप्टर पर सवार थे. यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे थे. हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया. सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे. अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
ताजा रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सीडीएस जनरल बिपिन रावत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. हादसे के फौरन बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.